शाहजहांपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए और धरना-प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों का पुतला फूंककर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की गई। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों में भी घटना को लेकर विरोध जताया गया और अधिकारियों को ज्ञापन देकर हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, महानगर मंत्री अश्नील सिंह, बजरंग दल के संयोजक हरीश प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत बाजपेई, श्याम मिश्रा, ओम गुप्ता, दीपक, सौरभ सिंह, राहुल, धर्मेंद्र प्रताप, आर्यन गुप्ता, बलराम गुप्ता, उदित ठाकुर, प्रदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियांशु उपाध्याय को सौंपा। हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना व महानगर महामंत्री राष्ट्रीय बजरंगदल आशीष शर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि पूरे देश का हिंदू जनमानस भयभीत तथा आक्रोशित है। महानगर मंत्री प्रशांत सिंह चौहान, महानगर उपाध्यक्ष अनुज कुमार, बसंत लाल, रंजीत राणा, सोमवीर वर्मा, उत्तम सिंह, रानू सिंह आदि शामिल रहे। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एसपी ऑफिस के पास प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
पुवायां और बंडा में आरोपियों का पुतला फूंका
पुवायां/बंडा। विहिप, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता गांधी पार्क से नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे और पुतला दहन किया। विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, विहिप गोरक्षा दल के विभागाध्यक्ष विपिन मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, बालेंदु मिश्रा, कपिल गुप्ता, अमित शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बंडा में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आरोपियों का पुतला दहन किया। अजीत सिंह, अभिषेक जोशी, राजवीर, सतीश कुमार, सुधीर सिंह, विवेक कुमार, राहुल सिंह, अभिषेक शर्मा, सुभाष सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सूरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
तिलहर में राजस्थान सरकार के विरोध में प्रदर्शन
तिलहर। विश्व हिंदू परिषद और हिंदू नागरिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, जिला सह-मंत्री सुरेश उर्फ पप्पू शर्मा, हिंदू नागरिक सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अमित पाठक, प्रबोध शर्मा, नवनीत शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव कश्यप, अरविंद कुमार ,सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
जलालाबाद तहसील में नारेबाजी कर जताया विरोध
जलालाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन का नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बरखा सिंह को सौंपा। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री मुनिराज सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह, जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल सुमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष क्षितिज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में शाहजहांपुर के पुलिश अधीक्षक कार्यालय गेट पर राजस्थान के मुख्य?- फोटो : SHAHJAHANPUR