प्रोफेसर के घर के बार जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां आ गए। बदमाशों ने आलोक की पत्नी खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम, भाई प्रशांत गुप्ता, उनकी पत्नी रुचि गुप्ता, पिता सुधीर गुप्ता और दो बच्चों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए। भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने घायलों को बरेली रेफर किया, जहां डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कस्बे में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी अशोक मीणा मौके पर पहुंचे। इस मामले में खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम की ओर से सगीर खां और शाहबाज समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।