फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खड़ी पिकअप से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कटियूली के पास मंगलवार रात तीन बजे तेज रफ्तार सरकारी बस रोड किनारे खराब खड़ी आलू लदी पिकअप से टकरा गई। हादसे में बस में बैठीं कुछ सवारियां चोटिल हो गईं। पिकअप का चालक व हेल्पर घायल हो गए।
विज्ञापन

बरेली डिपो की बस कानपुर की तरफ से सवारियां लेकर बरेली जा रहीं थीं। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कटियूली के सामने आलू लदी पिकअप खराब हो जाने पर जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज निवासी चालक गोविंद इसी गांव के रहने वाले अपने हेल्पर के साथ गाड़ी को किनारे लगाकर उसकी जांच करने लगे।
सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार बस पिकअप को पीछे से टकरा गई। इस दौरान पिकअप चालक व हेल्पर घायल हो गए। अचानक लगे धक्के से बस में बैठीं कुछ सवारियों को भी चोट लग गईं। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक व हेल्पर को सीएचसी भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें