फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवकों की उठी अर्थी, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
नन्हें का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नन्हें और नितिन का अंतिम संस्कार बुधवार शाम गमगीन माहौल में ढाई घाट स्थित गंगा तट पर किया गया। दोनों की उठी अर्थी को देख हर किसी की आंख नम हो गई। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे पहाड़पुर गांव निवासी नन्हें व नितिन खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पुलिया के निकट ट्रक की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरी बाइक पर सवार मुकुल ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार दोपहर बाद जब नितिन व नन्हें के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

नन्हें का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें