शाहजहांपुर में वाहन की चेकिंग की गई।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को बिना सीट बेल्ट व मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। एक बुलेट बाइक की मॉडिफाइड साइलेंसर के तहत चालान किया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी उपाय की वीडियो क्लिप मोबाइल पर दिखाई गई। उन्हें सड़क सुरक्षा तथा यातायात संबंधी नियमों के पंपलेट दिखाकर समझाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन एसबी पांडेय व पीटीओ एचएल वर्मा ने विभिन्न चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की और बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के चलने वालों वाहन चालकों को जागरूक किया।
बताया कि सड़क सुरक्षा ये उपकरण दुर्घटना के दौरान जीवन प्रत्याशा को 60 फीसदी से अधिक बढ़ा देते हैं। बुलेट बाइक के साइलेंसर की चेकिंग भी हुई। एक बुलेट बाइक की मॉडिफाइड साइलेंसर के तहत चालान किया। सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन शहर के सभी प्रमुख चौराहों, थानों व बाजार में घूमकर लोगों को जागरूक करता रहा।