फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अनोखा मामला, साथ रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां, पुलिस ले आई कोतवाली

Tue, 07 Jun 2022 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले में चौक कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। परिवार वाले इस पर आपत्ति जता रहे हैं। मंगलवार को विवाद के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को लेकर कोतवाली आ गई। 
विज्ञापन


युवतियों ने पुलिस को बताया कि परिजन के विरोध के बावजूद वे लोग साथ में ही रहेंगी। कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों अविवाहित युवतियां बालिग हैं। वे अपनी मर्जी से रह सकती हैं लेकिन परिजन आपत्ति कर रहे हैं। इसीलिए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर सुलह के जरिये रास्ता निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें