फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक गर्रा पुल पर बाइक छोड़कर आंध्र प्रदेश चला गया था रिशु

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पांच दिन पहले नगरिया पुलिस चौकी के आगे रिंग रोड के गर्रा पुल पर चाबी लगी बाइक लावारिस हाल में छोड़कर शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले का रिशु आंध्र प्रदेश की सैर करने चला गया था।
विज्ञापन

इस बीच, एसडीआरएफ की टीम उसके डूबने की आशंका में मोटरबोट से गर्रा नदी खंगालती रही। शनिवार को सुबह उसने खुद फोन करके यह बात बताई तो घरवालों को राहत मिली। फिलहाल, पुलिस को सर्विलांस से उसकी लोकेशन तिरुपति बालाजी धाम में मिली है।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे नगरिया मोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज विशेष कुमार को रिंग रोड के गर्रा पुल पर चाबी लगी एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस को बाइक में रखे बैग में कुछ दवाएं व रिशु के घर का नाम-पता भी मिला था।
विज्ञापन

बाढ़ से उफनाई नदी में खुदकुशी के इरादे से कूदने की कई घटनाएं हो चुकीं थीं। इसलिए घरवाले बेचैन हो उठे। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम के प्रभारी जावेद ने बुधवार सुबह से नदी में मोटर बोट के जरिये रिशु की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को रिशु का हेलमेट पुल के पास बरामद होने से उसके नदी में कूदने की आशंका प्रबल हो गई।
क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव व प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में शुक्रवार शाम तक नदी में रिशु की तलाश जारी रही, लेकिन शनिवार को सुबह उसने खुद घरवालों को फोन कर उसके आंध्र प्रदेश में होने की जानकारी दी। घरवालों ने जानकारी पुलिस को दी। नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि सर्विलांस के जरिये रिशु की लोकेशन आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी में मिली है। रिशु के ससुर सत्यप्रकाश ने बताया कि वह यहां वापस आ रहा है। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार, रिशु के लौटने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें