फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महाविद्यालय में काव्य पाठ कर धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। नवादा दरोबस्त के ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ किया गया। इसमें वैशाली, आलोक, गोविंद सिंह, रोशनी, सलोनी आदि 18 छात्र-छात्राओं समेत सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार ने भी हिंदी की महत्ता को रेखांकित करते हुए काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने भाषा को भाव संप्रेषण का माध्यम बताया। बांग्लादेश के विभाजन, श्रीलंका में तमिल-सिंहली विवाद, महाराष्ट्र में मराठी-हिंदी भाषाई विवादों के उदाहरण देकर उन्होंने भाषा के जनमानस पर प्रभाव को समझाया।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू पांडेय ने कहा कि हिंदी एक भाषा ही नहीं, अपितु हमारे भावों की अभिव्यक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी एकता की पहचान है। उन्होंने सभी को हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. कर्मवीर गौतम ने भाषा की महिमा बताने को भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों का उल्लेख किया। प्रियांशी देवी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र गंगवार, डॉ. जुल्फिकार अली, डॉ. महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

काव्य पाठ प्रतियोगिता में मोहिनी रहीं अव्वल

शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह के तहत शनिवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने कवि दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त, निराला, भारतेंदु हरिश्चंद्र, नागार्जुन आदि महान साहित्यकारों की विशिष्ट कविताओं को उसके भाव के साथ पढ़ा। मोहिनी ने प्रथम, सरगम ने द्वितीय व स्वप्निल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी पुष्पांजलि व आकांक्षा को संयुक्त पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रुपांशुमाला ने कहा, युवा पीढ़ी मनोरंजन के लिए मोबाइल पर निर्भर न हो। हिंदी साहित्यकारों की काव्य रचनाओं को पढ़े। इससे आनंद मिलता है। प्रो. दुर्गावती सिंह व डॉ. मनोरमा शुक्ला के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में अनुराधा व पारुल यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें