फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक विकास में संसाधनों का प्रयोग करना महाविद्यालयों का कर्तव्य : डॉ. जे.साई

विज्ञापन
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता व मंचासीन अतिथि - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में शुक्रवार को संस्थाओं का सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कार्यों में सहयोग विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। ग्रीन ऑडिट कमेटी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, केंद्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार रखा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के मुख्य कार्यालय हैदराबाद से आए एकेडेमिक कंसल्टेंट डॉ. जे.साई सुधीर कुमार ने कहा कि महाविद्यालयों का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने से पूरा नहीं हो जाता। वर्तमान समय में महाविद्यालयों का कर्तव्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक विकास में और सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने में संसाधनों का प्रयोग करें।
विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के दिल्ली कार्यालय से आए प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे ने कहा कि परिषद का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों को ग्रामीण एवं सामाजिक विकास के प्रति सजग करना है। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में शीघ्र ही परिषद का एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. आदित्य कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने विचार रखे। ग्रीन ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. दीपक सिंह, शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें