पुवायां। पैमाइश के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव चांदर गौटिया निवासी कन्हई, सुनील कुमार और खुशीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन लोगों की गांव नाहिल में जमीन है। जिस पर बंटवारे के लिए कोर्ट से आदेश हो चुका है। कोर्ट के आदेशानुसार 20 अप्रैल को राजस्व टीम ने पैमाइश करके खूंटी लगा दी थी। गांव चांदर गौटिया निवासी राधेश्याम, रामफूल और अमरपाल ने 21 अप्रैल को खूंटी उखाड़कर फेंक दी।
जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद