फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी अमन और तरक्की की दुआ

विज्ञापन
तिलहर मौलाना लियाकत हुसैन के उर्स में दूरदराज से आए अकीदतमंद तकरीर सुनते हुए। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। मौलाना लियाकत हुसैन का दो दिवसीय 24वां उर्स शरीफ चादर पोशी, गुलपोशी और कुल के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने मौलाना की दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन

मोहल्ला कांकड़ स्थित मौलाना लियाकत हुसैन के उर्स का समापन कुल के साथ हुआ। मुफ्ती सनाउल्लाह गोरखपुरी ने कहा कि लियाकत हुसैन एक बुजुर्ग आलिम-ए-दीन थे। उन्होंने लोगों से मोहब्बत और भाईचारा से रहने की अपील की। मुफ्ती मौलाना सुल्तान रजा ने नबी की सुन्नतों पर अमल करने का पैगाम दिया। दरगाह आला हजरत के सज्जादा नशीन हजरत हसन रजा कादरी ने जलसे की सरपरस्ती करते हुए सभी से मौलाना लियाकत हुसैन के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
दरगाह के सज्जादानशीन और शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह शद्दन मियां ने जलसे की सदारत करते हुए कहा कि इस्लाम अमन और शांति का मजा में है। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर शिजरा पढ़कर मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड और ओमान देश से आए अकीदतमंदों ने मौलाना की मजार पर चादर चढ़ाकर सलामती और तरक्की की दुआ की। बिजनौर, लखनऊ, दिल्ली, जसपुर, पीलीभीत, बहराइच, बस्ती और गोंडा से आए उलेमाओं ने शिरकत फरमाई।
विज्ञापन

शायर दिलशाद रजा बस्ती, मुफ्ती सुल्तान रजा बहराइची, मौलाना अकील अहमद, हाफिज अहमद रजा, मोहम्मद रिजवान अरशद, मोहम्मद सोहेल खान, मौलाना वकार अली, खान जमाल, रशीद उल्लाह, हाफिज उल्ला खान, नदीम कुरैशी, रईस कुरैशी, इमरान अंसारी, कदीर मंसूरी, रईस मंसूरी, मसूद हसन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें