ृरिंया कलां में मंदिर के खुले कपाट देवी दर्शन करते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नवरात्र खत्म होने के बाद सोमवार को कुर्रियाकलां के प्रसिद्ध देवी मंदिर के कपाट खुल गए थे। मंगलवार को दर्शन के लिए तमाम श्रद्धालु पहुंचे। कांट क्षेत्र में स्थित गांव कुर्रियाकलां में चैत्र व शारदीय नवरात्र के खत्म होने के बाद देवी मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के मुख्य पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार कर देवी आह्वान किया। देवी विराजमान होने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए।
कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज से आए भक्तों ने दरबार में मत्था टेककर मन्नत मांगी। मन्नत पूरी होने पर भक्तों द्वारा कच्ची-चीनी और गोला का प्रसाद अर्पित किया। मंगलवार को भी तमाम श्रद्धालु देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में भी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। इस दौरान चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला के साथ पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहा। संवाद