फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तौकीर के काव्य संग्रह दिल मेरा मुझसे कहे का विमोचन

Mon, 30 Dec 2024 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कवि तौकीर सा के काव्य संग्रह का ​​विमोचन करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रख्यात चित्रकार मोहम्मद तौकीर की याद में मोहल्ला बाडूजई द्वितीय स्थित तौकीर आर्टकेड में काव्य गोष्ठी एवं शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। इसमें तौकीर के काव्य संग्रह दिल मेरा मुझसे कहे का विमोचन भी हुआ, जिसमें लगभग 25 प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने कविताओं व नज्म पेश कीं।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आए प्रोफेसर एसए जाफर व अब्दुल वाहिद खां ने कार्यक्रम का आगाज किया। विशिष्ट अतिथि अशफाक उल्ला खां व इतिहासकार डॉ. अभिनंदन स्वरूप रहे। शायर वसीम मीनाई, कवयित्री सरिता बाजपेयी, हमीद खिजर, राशिद हुसैन राही जुगनू, मुनीब अहमद मुनीब, कासिम अख्तर, फहीम बिस्मिल, शमशाद आतिफ तिलहरी, खलीक अहमद शौक, तनवीर आलम, अभिषेक ठाकुर ने काव्यपाठ किया।आयोजक चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर ने कहा कि चित्रण के बगैर काव्य अधूरा है। काव्य के बगैर चित्रण। इसीलिए दोनों कलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में सबा नकवी, मोहम्मद हसन, मोहमद रफी, लालित्य पल्लव भारती, शाहीना खातून शबनम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें