फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीमार सांड़ देखने नहीं आए डॉक्टर तो ठेली पर लादकर प्रदर्शन

Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कर्मचारी द्वारा डॉक्टर के छुट्टी पर होने की बात कहने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीमार सांड़ को ठेली पर लाद लिया। इसके बाद राजीव चौक पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

भारत राठौर, करन कश्यप, अवनीश कश्यप, मोहित राणा, ललित रावत, मोनू राजपूत, मोनू कश्यप, साहिल राठौर, सन्नी कश्यप, राघव आदि लोगों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक सांड़ गंभीर रूप से बीमार है। वह बंडा रोड पर पड़ा है। इस पर रवे लोग मौके पर पहुंचे और पशु अस्पताल के डॉक्टर को कॉल की तो किसी ने फोन उठाकर बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं।
सांड़ को इलाज नहीं मिलने पर वह लोग उसे ठेली पर लादकर राजीव चौक पर ले आए और प्रदर्शन करने लगे। उधर, मामले की जानकारी यूपी-112 पर भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को पशु अस्पताल भिजवाकर इलाज कराया। पशु अस्पताल के प्रभारी डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि उनके पास किसी कार्यकर्ता का फोन नहीं आया था। पुलिस ने जानकारी दी थी। सांड़ को निमोनिया था। इलाज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, हिंदू युवा संगठन के लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष राघव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देकर बड़ागांव में तुलाराम बाबा स्थान के पास से मांस की दुकानों को हटवाने की मांग की है। दुकानें नहीं हटने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें