फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रिश्तेदार ने तीन साल की बच्ची से की शर्मनाक हरकत, आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Apr 2022 08:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में घर के बाहर सो रही बच्ची के साथ रिश्तेदार ने अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आठ अप्रैल को तीन वर्षीय बच्ची घर के बाहर चबूतरे पर लेटी सो रही थी। उसकी मां काम-काज में लगी थी। तभी महिला के चचेरे ससुर का बेटा आया और बच्ची को बुरी नीयत से दबोचने के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के रोने पर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची ने आकर अपनी मां को पूरी बात बताई।

विज्ञापन


इसके बाद महिला अपने चचेरे ससुर के घर देवर की शिकायत करने के लिए पहुंच गई। जहां उसके साथ गाली-गलौच के बाद मारपीट कर दी। मां की तहरीर पर कांट थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें