कैंट मैदान में आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। : आयोजक
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर किंग्स बनाम रावतपुर कांट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एक विकेट से रावतपुर की टीम विजेता रही।
मयूर स्पोर्टिंग व मुमुक्षु आश्रम के संयोजन में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को टॉस जीतकर शाहजहांपुर किंग्स के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 132 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह ने तीन चौकों की सहायता से 35 रन जोड़े। चंद्रशेखर ने 23 व अंशुल सक्सेना ने 16 रन बनाए। रावतपुर कांट के गेंदबाज कपिल खान ने चार और मोंगा ने एक विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावतपुर कांट की टीम ने समझदारी का परिचय देते हुए एक विकेट शेष रहते लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मोहम्मद तारिक ने 35, फराज ने 31 रनों का योगदान दिया। शालू ने अंतिम समय तक विकेट को रोके रखा और 12 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग्स के गेंदबाज सुधीर ने पांच विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच कपिल खान को घोषित किया गया। अंपायरिंग शोभित वाजपेयी, महबूब और स्कोरिंग साहिल ने की। मयूर खन्ना ने बताया कि पहले पुल की टीम में नंबर वन पर टीम शरत इलेवन चल रही है। दूसरे नंबर पर रिजवान स्पोर्टिंग है। तीसरा नंबर रावतपुर का है। मैच से पूर्व मैच का उद्घाटन अवधेश दीक्षित ने किया।