फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डबल डेकर बस से हरदोई बाइपास चौराहे पर लगा जाम

Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हरदोई बाईपास चौराहे पर डबल डेकर बस खड़े होने के चलते लगा जाम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर रविवार शाम डबल डेकर बस को खड़ा कर सवारियां भरने से वहां जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। बाद में लोगों ने खुद ही वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे बस सवारियां भरने के लिए खड़ी कर दी गई। इसी बीच सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ गई। इससे बस के आगे बढ़ाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। रोडवेज बसों समेत तमाम वाहन फंस गए। इस दौरान पिकेट ड्यूटी पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात न होने की वजह से जाम बढ़ता चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें