फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़का वध लीला का मंचन देख दर्शकों ने बजाईं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। बाबा बह्मदेव स्थान पर चल रही रामलीला में रविवार को राम-लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ जाना व ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला और मेला का देखने के लिए परौर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना काल में पिछले साल परौर में रामलीला व मेला का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार आयोजन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रविवार को रामलीला में राम-लक्ष्ण का विश्वामित्र के साथ जाना, ताड़का वध करना, अहिल्या उद्धार व जनकपुरी पहुंचने की लीला का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया।
दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंज उठा। देवस्थान पर लगे मेले का महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने आनंद लिया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, मदनपाल सिंह, राजीव सिंह, धर्मराज सिंह, राकेश गुप्ता, महंत राजबहादुर दास, अवधेश शुक्ला, माधवेंद्र शुक्ला, वीरपाल माथुर, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें