खुटार में बाला जी के जगराते में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : POWAYAN
खुटार। कस्बे में बीडीआर भट्ठे के सामने वाले मैदान में मंगलवार रात बालाजी के जगराते में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर कर दिया।
बालाजी सेवा समिति की ओर से हुए जगराते में मेहंदीपुर (राजस्थान) से श्री बालाजी महाराज की अखंड ज्योति के साथ 26 मार्च को शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके बाद जागरण स्थल पर बने पंडाल में पवित्र ज्योति की स्थापना की गई थी। मंगलवार रात भव्य पंडाल में जगराता किया गया। गायक रामकुमार लक्खा ने ‘जो राम को लाए हैं..., रामभक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना..., राम न चलें हनुमान के बिना..., एक जरा सी बात की खातिर सीना चीर दिखा डाला...’ आदि भजन प्रस्तुत किए।
अमन सांवरिया ने ‘मेरे घर के सामने बाला जी तेरा मंदिर बन जाए..., हनुमान कृपा करना..., चोला लाल लाल लाल...’ आदि भजन गाए। जागरण में करनाल के गौरव महादेव एंड ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।