फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपनाथ, नागनाथ, नेवलानाथ नहीं रोक पाए थे भाजपा का विजय रथ : केशव प्रसाद

विज्ञापन
जलालबाद में सभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या साथ खड़े भाजपा प्रत्याशी हरि प - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में सपा, बसपा, रालोद एक होकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहते थे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही है। तब सांपनाथ, नागनाथ, नेवलानाथ एक होकर भाजपा का कमल खिलने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश राज में जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा वाली स्थिति थी। सपाइयों का नारा था, खाली प्लाट हमारा है। भाजपा की सरकार में किसी माफिया की हिम्मत नहीं है कि गरीब की जमीन पर कब्जा कर ले। उन्होंने जलालाबाद के मतदाताओं को रिझाते हुए कहा कि यहां के लोगों को इंडस्ट्रीज देखने को नहीं मिली। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि यहां औद्योगिक एरिया बनाने का काम कर युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खोला जाए।
गरीब, किसान, युवाओं पर रहा जोर, साइकिल में पंक्चर कर कमल खिलाने की अपील
बोले-गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस, सपा सरकार की नियत खराब
-रोजगार, सुशासन, राशन की बात कर जनता को साधने का प्रयास किया
-बोले-पहले बिजली नहीं आती थी, अब भरपूर बिजली मिल रही, फर्क साफ है
जलालाबाद। भाजपा हरिप्रकाश वर्मा के समर्थन में शनिवार को जलालाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने युवाओं को साधते हुए जलालाबाद में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर रोजगार के रास्ता खोलने का वादा दिया। गरीब, किसान, युवाओं से आह्वान किया कि साइकिल को पंक्चर कर कमल खिलाएं, तभी सुशासन आएगा और भयमुक्त समाज की स्थापना होगी।
विज्ञापन

भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत करने वाले केशव प्रसाद मौर्या ने जलालाबाद के मंच से पूरे जिले के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जीत का सिक्सर लगाने का आहवान किया। 28 मिनट के भाषण में केशव ने बिजली, रोजगार, सड़क का मुद्दा उछालकर जनता को अपने से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने सवाल किया कि सपा शासन में बिजली आती थी। जवाब नहीं में आया तो बोले अब तो भरपूर बिजली मिल रही है। फर्क साफ है। केशव प्रसाद मौर्या ने 2017 से 2022 तक विकास का ट्रेलर होने की बात कहीं। बोले असली फिल्म 10 मार्च के बाद दिखाना शुरू करेंगे। कहा कि भगवान परशुराम की धरती पर संकल्प लेना होगा कि कमल खिलाएंगे और साइकिल को पंक्चर करेंगे। पहले चरण की 58 सीटों में 50 पर कमल खिल चुका है।
उन्होंने जलालाबाद की उपेक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि 72 साल में यहां विकास नहीं हुआ। हरिप्रकाश जीते तो ब्याज के साथ विकास कराकर चुकता कर देंगे।
मेरठ से प्रयागराज जाने वाला गंगा एक्सप्रेस वे जलालाबाद से होकर जा रहा है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वह करती है। गुंडागर्दी, अपराधियों का पोषण करने वाली कांग्रेस, सपा, बसपा गरीबी हटाओ का नारा दे सकती है। गरीबों के बारे में सोच नहीं सकती है। उन्होंने सम्मान किसान निधि की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या सपा और बसपा की बैसाखी पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस की सरकार में किसानों के खाते में छह हजार रुपये आते थे? ये लोग गरीब, नौजवान का भला नहीं कर सकते। इनकी नियत खराब है। केशव प्रसाद मौर्या ने सपा शासनकाल में नौकरी देने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। बोले-भाजपा सरकार का नारा है कि 100 में 60 प्रतिशत हमारा है, 40 में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है। क्योंकि, हमने सबका साथ-सबका विकास किया है। उन्होंने कोलाघाट पुल को बनवाने का वादा किया। इस मौके पर विधायक शरदवीर सिंह, बृज बहादुर, सौरभ कश्यप, चंद्रेश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, अनिल गुप्ता, छोटे लाल लोदी, लोकेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, कृष्ण कुमार मंगलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें