फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बाबू...भाजपा ने अच्छे-अच्छों की हेकड़ी निकाल दी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही/तिलहर। निगोही के डडिया बाजार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 19 मिनट के भाषण में शाहजहांपुर से संपर्क स्थापित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। सपा मुखिया को बार-बार अखिलेश बाबू कहकर हमलावर हुए तो भीड़ ने तालियां बजाकर जोश दिखाया। समाजवादी इत्र से लेकर माफियाओं की संपत्ति पर चलने वाले बुलडोजर का जिक्र कर मतदाताओं से कमल के फूल वाला बटन दबाकर जिताने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 3.08 मिनट पर अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान परशुराम को प्रणाम कर की। उन्होंने काकोरी एक्शन के अमर नायकों को नमन करते हुए सीधे शाहजहांपुर के क्रांतिकारी इतिहास पर रोशनी डालते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में इस भूमि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और रामप्रसाद बिस्मिल की बहादुरी से यह भूमि पूरे विश्व में जानी जाती है। शहीदों को नमन करने के बाद अमित शाह ने सपा को निशाने पर लिया। आजम, अतीक और मुख्तार अंसारी का नाम लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे-अच्छों की हेकड़ी निकाल दी। यह सुनकर पब्लिक जोश में आ गई। जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे से वातावरण गूंज उठा। पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों, समाजवादी इत्र के कारोबारी पर छापे, सपा और भाजपा शासन में कानून व्यवस्था, जरी जरदोजी, गंगा एक्सप्रेस आदि का जिक्र कर अमित शाह ने हर वर्ग को साधकर भाजपा के पाले में लाने का प्रयास किया। 27 मिनट के भाषण में उन्होंने विपक्षियों पर हमला किया, साथ ही योगी सरकार की योजनाओं को गिनाकर दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें