शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां निवासी राजाराम नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर अपनी दाढ़ी और सिर के बाल कटवा चुके हैं। अब उन्होंने योगी आदित्य नाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ही दाढ़ी कटवाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर सरकार उनकी दयनीय दशा पर तरस खाते हुए प्रधानमंत्री योजना से आवास और पेंशन आदि लाभ दिलाएगी। गरीब तबके के राजाराम मोचीगीरी के पेशे से जुड़े हैैं। उनकी पत्नी का निधन हा चुका है। दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा दीपू दिव्यांग है। इसलिए खुद पर बुढ़ापा हावी होने पर भी वह दिव्यांग बेटे का सहारा बने हुए हैं। छोटा बेटा प्रदीप पंजाब में मेहनत मजदूरी कर रहा है।
उसी के सहारे बाप-बेटे की आजीविका चल रही है, लेकिन न तो राजाराम ने कभी किसी सरकार से कोई योजना का लाभ मांगा और न ही सरकारी तंत्र ने किसी लाभार्थी योजना में उनका चयन किया। उन्होंने बताया कि मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर दाढ़ी कटवाने के बाद योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके फिर मुख्यमंत्री बनने पर दाढ़ी कटवाने का प्रण किया था, जो अब पूरा होने जा रहा है। संवाद