फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन पर 26 को सीआरएस निरीक्षण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन के दोहरीकरण के बाद विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य के जल्द ही पूरा होने की संभावना है। इसके बाद सीआरएस का निरीक्षण होगा। फिलहाल 26 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

184 किमी लंबी शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। लेकिन यह इंतजार लगातार बढ़ने से लोगों में मायूसी भी है। वर्तमान समय में विद्युतीकरण चल रहा है, जिसके पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने की बात रेल अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को सीआरएस का निरीक्षण होगा। जोकि निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे। बोर्ड की ओर से संस्तुति पर शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों के संचालन को शुरू किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनें चलाने को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। सीआरएस निरीक्षण के बाद संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें