फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग का गेट और ओएचई लाइन, रुकी ट्रेंने

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर टूटने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। टॉवर वैगन के कर्मचारियों ने लाइन को ठीक किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। वहीं ट्रैक्टर चालक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सीतापुर ब्रांच लाइन पर रोजा-बरतारा के बीच चकभिटारा गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग का गेट है। शुक्रवार रात को ट्रेन आने पर गेट को बंद किए जाने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे गेट का पोल टूटकर ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर में टकरा गया। तार टूटकर रेल पटरी पर जा गिरा। इसकी जानकारी गेटमैन ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर दोनों ओर से आ रही ट्रेनों को रोका दिया गया। रोजा से टॉवर वैगन पहुचंने पर क्षतिग्रस्त तार और सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने क्रॉसिंग के गेट को ठीक किया। इस बीच में उचौलिया रेलवे स्टेशन पर रक्सौल से आ रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोका गया।
रोजा रेलवे स्टेशन पर सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी को रोक लिया गया। करीब दो घंटे के बाद गेट और लाइन सही होने पर यातायात सुचारु हुआ। उधर, आरपीएफ ने ट्रैक्टर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेजी गई है। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि गेट और ओएचई तार टूटने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। मरम्मत के बाद रेल यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें