निगोही। कस्बा निवासी अर्जुन की पत्नी भोगी देवी को भैंस पालन के लिए ऋण दिलाने का झांसा देकर एक जनसेवा केंद्र के संचालक ने उन्हें 50 हजार रुपये देकर शेष 1.50 लाख रुपये खुद हड़प लिए। थाने में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर भोगी देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रकम दिलाने की गुहार लगाई है।
एसपी को महिला ने बताया कि जनसेवा केंद्र के संचालक ने उनसे आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर कागजों में कई जगहों पर अंगूठे का निशान लगवा लिया। बाद में बैंक ले जाकर कुछ कागजों पर अंगूठे लगवाने के बाद 50 हजार रुपये दे दिए और कहा कि बाकी के डेढ़ लाख रुपये बाद में मिलेंगे।
जनसेवा केंद्र संचालक ने एक भैंस के पास उन्हें खड़ा करके फोटो भी खींचा, लेकिन बकाया रकम मांगने पर भी नहीं दिए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए जनसेवा केंद्र के संचालक को बुलाया गया है। संवाद