फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकी बुजुर्ग महिला को पीआरवी ने पहुंचाया घर

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में वृद्ध महिला पुताना को परिजन की सुपुर्दगी में देती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वृद्धा पुताना के लिए पीआरवी डायल-112 पुलिस सारथी साबित हुई। एक मई को घर से निकल आईं वृद्ध महिला के परिजन की तलाश के लिए चार घंटे तक पीआरवी कर्मी और अजीजगंज चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने तमाम मोहल्लों की खाक छानने के बाद उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 70 वर्षीय पुताना एक मई को खाना खाने के बाद घर से निकल कर रास्ता भटक गईं थीं। वह दो मई की रात यहां चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी आ गईं। संदिग्ध हालत में घूमते देखकर लोगों ने उनसे पूछताछ की तो वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहीं थीं। तब कॉलोनी वासियों ने 112 नंबर एवं अजीजगंज चौकी पुलिस को फोन कर सूचना दी। रात में आए पीआरवीकर्मियों ने उन्हें कॉलोनी के ही एक परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया था। सोमवार रात वृद्धा की हालत बिगड़ने पर लोगों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन लावारिस होने की वजह से एंबुलेंसकर्मी ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया।
तीन मई को सुबह अजीजगंज चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, पीआरवी 1342 पर तैनात महिला कांस्टेबल बिंटू पुष्कर, प्रियंका यादव, गगन भड़ाना, होमगार्ड चालक विकास यादव ने वृद्धा को साथ लेकर घर-घर जाकर मोहल्ला अजीजगंज, नवादा इंदेपुर, साउथ सिटी कॉलोनी में तलाश किया। अंत में वे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां संयोग से वृद्धा के पुत्र जगतपाल मिल गए। पुलिसकर्मियों ने लिखा-पढ़ी के बाद महिला को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया। वृद्धा के पुत्र ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें