फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र-छात्राओं के हाथ से कलावा काटने पर भड़के हिंदूवादी संगठन, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा बीते दिन प्रार्थना काल में छात्र-छात्राओं की कलाई पर बंधीं राखियां और कलावा कटवाने की सूचना से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम और एसपी के नाम ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करने और उन्हें बर्खास्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि इस स्कूल में हिंदू छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव की अक्सर शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना का दोहराव रोकने के लिए प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हरीश प्रजापति, केतन गुप्ता, सुनील कुमार, संतोष राठौर, राहुल कनौजिया, अंकित सिंह, बाबा रामचंद्र दास, योगेश कुमार, नीरज वर्मा आदि शामिल रहे।
इसी मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा के नेतृत्व में प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय जाकर अधिकारियों से मिले और उन्हें एसपी के नाम ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। आदित्य भटनागर, कुणाल कुमार, आयुष कुमार, आशीष कुमार, अग्रिवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रेयान की प्रधानाचार्या से कलाई पर बंधवाया कलावा
शाहजहांपुर। भाजपा सोशल मीडिया टीम के शिष्टमंडल ने बुधवार को रेयान इंटरनेशल स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल से मुलाकात की और उन पर लगे आरोपों को लेकर नाराजगी जताई गई। प्रधानाचार्या ने सभी आरोपों का खंडन करने के साथ ही सोशल मीडिया महानगर सह संयोजक श्रद्धेय मिश्रा व सुदेश सिंह की कलाई पर कलावा बांधा।
कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा स्कूल की छवि को धूमित करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। वह सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों का सम्मान करतीं हैं। शिष्टमंडल में महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता, सह संयोजक प्रांजल मिश्रा, हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, अक्षय भोजवाल, रॉबिन तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद
रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने बताया कि 2008 से अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, वे सभी छात्रों के सर्वांगीर्ण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ किए गए। कभी किसी धर्म को न बढ़ावा दिया न किसी धर्म का उपहास उड़ाया गया अथवा विरोध किया। विद्यालय में दीवाली की रंगोली बनाना, राखी बनाना, दिये सजाना, विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से होता रहा है। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ छात्रों में भारतीय संस्कृति से परिचय और अभ्यासरत बनाने के कार्य होते रहते हैं।
स्कूल के छात्र देश-विदेश में वर्तमान में उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा में तत्पर हैं। समाज में फैली भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। वर्षा अग्रवाल ने कहा कि कभी किसी धर्म को आहत करने या किसी धर्म विशेष पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। फिर भी किसी धर्म विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं तो भविष्य में और भी ज्यादा ध्यान देकर कार्य किये जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें