फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर गीतकार जावेद अख्तर का पुतला फूंका

विज्ञापन
ाहजहांपुर के कलक्ट्रेट गेट पर जावेद अख्तर का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्य? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की तुलना तालिबान से किये जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर जावेद अख्तर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि जो लोग भारत भूमि पर रहकर वंदेमातरम बोलने और भारत माता की जयकार लगाने में संकोच करते हैं, उन्हें आरएसएस और विहिप जैसे संगठन तालिबानी प्रतीत होते हैं, लेकिन वह लोग एक बार अफगानिस्तान जाकर देखें तो सम्मानजनक जिंदगी जीना भूल जाएंगे।
ददरौल क्षेत्र के प्रखंड मंत्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को हिंदूवादी संगठन तालिबानी प्रतीत होते हैं, भारत सरकार उन्हें तालिबान का असली चेहरा दिखाने के लिए जल्द से जल्द अफगानिस्तान भेजने की व्यवस्था करा दे। प्रदर्शन में गोविंद मिश्रा, हरीश प्रजापति, केतन गुप्ता, राहुल कनौजिया, संतोष राठौर, अंकित सिंह, बाबा रामचंद्र दास, अनमोल यादव, सुनील कुमार, योगेश कुमार, सचिन रावत, आर्यन सिंह, राजेंद्र पटवा, नीरज वर्मा, सुनील सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें