शाहजहांपुर में सोमवार को कलक्ट्रेट में जीएसटी की दरें बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते सपा व्य?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कपड़ा, जूता-चप्पल, ईंट आदि वस्तुओं पर जीएसटी की दरें बढ़ाने के विरोध में सपा व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि रोजमर्रा की जरूरत में शामिल चीजों पर जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर देने का कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन से कारोबार पहले से मंदी का शिकार है। इसलिए व्यापारियों और जनता के हित में टैक्स वृद्धि का निर्णय वापस लेकर सरकार जीएसटी का सरलीकरण करे।
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सचिन दीक्षित, सनी राठौर, रवि शंकर राहुल, सर्वेश यादव, मनोज कुमार, कपिल यादव, राघवेंद्र देवल, आकाश यादव, अखिलेश यादव, फरीद अली खां, रिफाकत हुसैन, गौरव मिश्रा, विनोद मिश्रा, हर्षित गुप्ता, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।