फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आई लव मोहम्मद लिखने पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का विरोध

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज हाेने के बाद जिले में विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सांकेतिक तरीके से प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रदेश सचिव फरीद अली खां के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का कांग्रेस विरोध करती है। ज्ञापन में मुकदमे को वापस लेकर पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने व सदर थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, अनूप वर्मा, मोहम्मद सलीम, रोहित पाल, सैफ अंसारी, शबरोज, एजाज राही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें