फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता की महिला मित्र एक साल से किशोरी से करा रही थी देह व्यापार, विरोध करने पर होती थी पिटाई, रखती थी भूखा

Sat, 30 Apr 2022 04:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

किशोरी के अनुसार उसे एक कमरे में बंदकर रखा जाता था और किसी के आने पर एक हजार रुपये लेकर उसके हवाले कर दिया जाता था। 27 अप्रैल को किशोरी को पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका में मिथलेश कुमारी के घर ले जाया गया।
विज्ञापन
देह व्यापार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में जान से मारने की धमकी देकर एक किशोरी से उसके पिता की करीबी महिला एक साल से देह व्यापार करा रही थी। पुवायां के एक मकान में बंधक बना कर तीन दिन से देह व्यापार कराने के दौरान शुक्रवार शाम मौका पाकर किशोरी भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की पत्नी की लगभग 14 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उस समय उनकी दो वर्ष की पुत्री भी थी। कुछ समय बाद ही युवक का संपर्क पुवायां की महिला से हो गया था। छह वर्ष पूर्व वह पुत्री के साथ महिला मित्र के ही घर में रहने लगा। वह भूसा बनाने वाली मशीन पर काम करने बाहर जाता है और कई महीने बाद आता है। इधर, महिला सालभर पहले अपने मित्र की बेटी को सिंधौली के एक गांव में मुन्नी देवी के घर ले गई। दोनों महिलाओं ने मिलकर किशोरी को डरा-धमकाकर देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।

किशोरी के अनुसार उसे एक कमरे में बंदकर रखा जाता था और किसी के आने पर एक हजार रुपये लेकर उसके हवाले कर दिया जाता था। 27 अप्रैल को किशोरी को पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका में मिथलेश कुमारी के घर ले जाया गया। तीन दिन से उसे निर्माणाधीन मकान में बंद कर देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर भागी किशोरी

शुक्रवार शाम वह मौका पाकर घर से भाग निकली और थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विरोध में पिटाई, भूखा रखते थे

मुन्नी देवी के घर पीड़िता को हफ्ता-पंद्रह दिन रखने के बाद महिला वापस ले आती थी और कुछ दिन बाद फिर मुन्नी देवी के घर ले जाकर देह व्यापार कराया जाता था। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। किशोरी ने अपने पिता को देह व्यापार की जानकारी देने के संबंध में कोई बात नहीं बताई है। बताया जा रहा है किशोरी का शोषण करने वालों में कुछ रसूखदार लोग भी हैं।

किशोरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई होगी। कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा। -बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें