फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर निगम की इन्वेस्टर्स समिट में 600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
केआर पेपर मिल 400 करोड़ का निवेश कर बनाएगी मॉल
विज्ञापन

उद्यमियों ने अपने प्रोजेक्ट पर डाला प्रकाश, रखे प्रस्ताव
शाहजहांपुर। नगर विकास विभाग की ओर से नगर निगम के कार्यालय में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब छह सौ करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए। इससे शहरी क्षेत्र में शॉपिंग मॉल, प्लास्टिक मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि प्रोजेक्ट लगाने की राह आसान हुई है।
बुधवार को नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर हुई इन्वेस्टर्स समिट आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि मंत्री अरविंद शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर विचार रखे। नगर निगम कार्यालय में उद्यमियों व अधिकारियों ने विचारों को सुना। स्थानीय उद्यमियों ने निवेश के प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम में निवेशक के रूप में लेदर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने एनर्जी एमएसडब्ल्यू वेस्ट सेग्रीगेशन के क्षेत्र में 45 से 50 करोड़, मैसर्स नेटवर्क द्वारा ड्राई प्लास्टिक रिसाइकलिंग सिटी कंपोस्ट के क्षेत्र में 20 से 25 करोड़, कुंज इंफ्रा डेवलपर्स द्वारा विकास के क्षेत्र में 40 से 45 करोड़, ग्रैंड आर्क होटल द्वारा हेल्थ के क्षेत्र में 20 करोड़, पैसफिक हेल्थ केयर ने पॉलिथीन के विकल्प के रूप में पेपर बैग की इंडस्ट्री के लिए पांच से दस करोड़, भारती गुडविल इंटरप्राइजेज ने विकास के लिए 40 करोड़, केआर पेपर मिल द्वारा 400 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि छह सौ करोड़ रुपये के निवेश की सहमति मिली है। इससे नगर क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी, साथ ही रोजगार सृजन भी होगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, उद्यमी डॉ. तेजवीर सिंह, हर्ष गोविंद मोदी, विजय कुमरा, संतदीप भारती, रचना मोहन, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरसी मिशन क्षेत्र में खुलेगा कान्हा मॉल
आरसी मिशन क्षेत्र में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसका नाम कान्हा मॉल रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट भी बनेगा।
- अमित अग्रवाल, सीनियर डीजीएम, केआर पेपर मिल
उद्योग स्थापित करने में सरकार का अहम योगदान
सरकार के सहयोग से ही उद्योग स्थापित होते हैं। हमारा प्रयास है कि नेटवर्क के जरिए निष्प्रयोज्य चीजों से उपयोगी चीजों को बनाने के लिए प्रोजेक्ट लगाया जाए।
- हरगोविंद मोदी, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें