फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा था प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अवैध पिस्टल, मैगजीन और नकदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी यासीन सिद्दीकी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात शहबाजनगर मार्ग पर चांदनी वाली पुलिया से प्रॉपर्टी डीलर यासीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल मिली है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात थाना सदर बाजार पुलिस टीम गश्त पर थी। करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कार से गदियाना चुंगी की ओर आ रहा है। इस पर उप निरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दी। कार रुकवाते ही युवक ने भागने की कोशिश की। 

मैगजीन में थे पांच कारतूस 
पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम यासीन निवासी मोहल्ला अशोक बिहार कॉलोनी, श्यामतगंज गौटिया थाना सदर बाजार बताया। तलाशी में उससे 32 बोर की अवैध पिस्टल मिली। पिस्टल की मैगजीन से पांच कारतूस मिले। साथ ही 22,700 रुपये भी मिले। 
विज्ञापन


आरोपी को छुड़ाने के लिए आधी रात के बाद तक थाने के बाहर भीड़ लगी रही। सदर थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि यासीन प्रॉपर्टी का काम करता है। कागज न दिखा पाने पर कार सीज कर दी गई है। उसने बताया है कि आठ-दस साल पहले पिस्टल तिलहर के एक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस उसका पता लगा रही है।

तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
बंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात भांभी गांव जाने वाले मार्ग से पुलिस को देखकर भाग रहे अरविंद को पीछा कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तमंचा कहां से लाया गया, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें