फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन में मैदा की मिलावट कर रहे मुनाफाखोर, फौरी जांच से हुआ साबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खानपान की वस्तुओं में मिलावट के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की फूड सेफ्टी वैन (सचल प्रयोगशाला) जिले के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंची। इस मौके पर तमाम लोगों ने अपने घर से दूध, पानी, खाद्य तेल, चीनी, मसाले, चाय की पत्ती आदि के नमूने लाकर उनकी मौके पर ही जांच कराई। इस दौरान बेसन में मैदा की मिलावट पाई गई।
विज्ञापन

जांच शिविर में खाद्य वस्तुएं लेकर पहुंचे तमाम लोग
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में फूड सेफ्टी वैन बृहस्पतिवार सुबह दस बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे स्थित टेंट हाउस के पास पहुंची। तमाम लोग अपने घरों से जांच कराने के लिए खाद्य वस्तुएं लेकर पहुंचे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने निर्धारित मात्रा में सभी वस्तुओं के नमूने लेकर प्रशिक्षित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से अपनी निगरानी में जांच कराई। एफएसडीए की टीम ने हल्दी, सौंफ, मिर्च, रिफाइंड तेल, बूंदी लड्डू, सोनपापड़ी, नारियल मिठाई, बेसन आदि के डेढ़ दर्जन नमूने लेकर उनकी जांच की। बेसन को छोड़कर अन्य सभी वस्तुओं के नमूने जांच में कमोबेश सही निकले।
घर पर भी इस तरह कर सकते हैं जांच
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने लोगों को बताया कि कई चीजों की जांच घर पर ही आसानी से की जा सकती है। जैसे मिर्च पाउडर की जांच के लिए कांच के ग्लास में आधा पानी भरकर उसमें मिर्च पाउडर डालें। अगर इसमें कुछ अलग सा रंग दिखाई दे तो उसमें रंग की मिलावट की गई है। सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट की परख के लिए तेल को बोतल में भरकर फ्रीजर में रख दें। यदि तेल जमा हुआ मिले तो उसमें मिलावट है। इसी तरह दूध में मिलावट की जांच को उसकी कुछ बूंद हाथ में लेकर रगड़ें। यदि उसमें चिपचिपापन होता है या उसे चखने पर स्वाद कसैला महसूूस हो तो यह मानकर चलें कि उसमें यूरिया, कार्बोनेट या खाने वाला सोडा मिलाया गया है। व्यवस्था में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार व जयपाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कई व्यापारियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जांच शिविर में व्यापारियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मुहैया कराई गई। इस दौरान आठ व्यापारियों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाए जबकि दो अन्य व्यापारियों ने निर्धारित शुल्क देकर अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। शिविर में आवेदक से आधार कार्ड की फोटोकॉपी व पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ 100 रुपये सरकारी शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया।
आज दिन भर कलान में रहेगी फूड सेफ्टी वैन
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि जागरूकता अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को फूड सेफ्टी वैन दिन भर कलान के मेन मार्केट स्थित प्रयाग डेयरी के पास रहेगी। उन्होंने बताया कि जनसामान्य से प्राप्त होने वाले नमूनों की रासायनिक जांच कराकर उनकी गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके लिए नमूने लाने वालों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें