फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
शाहजहांपुर की अक्षरधाम कॉलोनी में लटके बिजली के तार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के मोहल्ला बहादुरपुरा में खन्नौत नदी के किनारे अक्षरधाम कॉलोनी विकसित हो रही है। पिछले चार-पांच सालों के अंदर 40 से अधिक मकान कॉलोनी में बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन अभी बिजली, पानी, सड़क और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं का अभाव बना हुआ है। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर गड्ढे हो गए हैं तो अंदर की कुछ सड़कें कच्ची हैं।
विज्ञापन

बड़े नाले के ऊपर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया की सरिया दिखने लगी है। पुलिया के कभी भी गिरने का डर बना रहता है। कॉलोनी में बिजली के खंभे न होने की वजह से कनेक्शन के लिए तार बल्लियों से बंधे हुए हैं। जो कि अब लटकने लगे हैं और कॉलोनीवासियों के लिए खतरा हैं। कॉलोनी वालों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं, मूलभूत सुविधाओं का ही टोटा है।
कॉलोनी में बड़ा नाला है, जिसके ऊपर पुलिया बनाई गई थी। जोकि क्षतिग्रस्त हो चुकी और कभी भी गिर सकती है। पुलिया को बनवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक सही नहीं की गई। हादसे का इंतजार किया जा रहा है। - प्रमोद कुमार
विज्ञापन

बिजली के तारों को बल्लियों के सहारे बांधकर घर तक कनेक्शन पहुंचाया है। तारों की संख्या अधिक होने की वजह से बल्लियां झुक गई हैं और तार लटक गए हैं। इन तारों से करंट लग सकता है। इसलिए बिजली के खंभे लगाए जाने चाहिए। - मुन्नालाल
अभी पूरी कॉलोनी में बिजली के पोल ही नहीं लग हैं। मुख्य सड़क पर लगे बिजली के खंभों की स्ट्रीट लाइटें खराब रहने से सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता है। पाइप लाइन नहीं पड़ी है, ऐसे में जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। सुविधाओं का अभाव है। - हिमांशु दीक्षित
सफाई कर्मचारी कभी भी नहीं आते, इसलिए खुद ही घर के बाहर झाडू लगानी पड़ती है। नालियों की सफाई नहीं होने से चोक होने लगी हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। कॉलोनी से गुजरने वाला नाला खुला हुआ है, सबसे पहले नाले को बनना चाहिए। - दयावती

शाहजहांपुर की अक्षरधाम कॉलोनी में टूटी पुलिया । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें