फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रिशा पाल ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

विज्ञापन
अपने कोच के साथ प्रिशा पाल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला लोधीपुर स्थित पटी गली निवासी प्रिशा पाल ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दो से चार अक्तूबर तक आयोजित ऑफिशियल नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रिशा ने अंडर-49 किलोग्राम जूनियर वर्ग में भाग लिया और लगातार तीन राज्यों की खिलाड़ियों को नॉकआउट कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रिशा, कोच जगमोहन राणा के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में जगमोहन राणा उत्तर प्रदेश टीम के नेशनल कोच की भूमिका में रहे। उन्होंने प्रिशा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिशा की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रिशा के पिता शशिबिंद पाल भावलखेड़ा ब्लॉक में बीडीओ हैं, जबकि माता रजनी पाल गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें