फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से प्राथमिक स्कूल के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव ककराहा के रहने वाले जयचंद्र के बेटे शिव कुमार (12) पर बृहस्पतिवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले से गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शिवकुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। सुबह पांच बजे ही शिवकुमार उठा और तालाब के किनारे पहुंच गया। इस बीच तालाब के किनारे सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने उसे उठाकर पटक किया। चीख-पुकार सुनकर खेतों पर जा रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने सांड़ को काफी मुश्किल से भगाकर शिवकुमार को उठाया। सांड़ के हमले से शिवकुमार बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पसली भी टूट गईं। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन तुरंत ही उसे लेकर सीएचसी लेकर गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। शिवकुमार पांच भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।
क्षेत्र में छुट्टा जानवरों का आतंक
-वैसे तो पूरे जिले में छुट्टा पशुुओं का आतंक है। मगर जैतीपुर क्षेत्र में खुले घूम रहे पशु लोगों की फसल और जान के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़कों और खेतों में विचरण करने वाले छुट्टा जानवरों के कारण ग्रामीणों में दहशत है। जानवर पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। सड़कों पर जानवरों के बैठे होने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। प्रशासन द्वारा गोशाला नहीं बनाए जाने के कारण लावारिस जानवर मुश्किल बढ़ा रहे हैं। गत वर्ष 16 दिसंबर को गढ़ियारंगीन के नेत्रपाल को फसल की रखवाली करते समय सांड़ ने पटक दिया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। मरुआझाला के रामअवतार शर्मा और पलीहुरा गांव के रामनिवास को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

साड़ के हमले से इनकी हुई मौत
16 जून 2018 : पुवायां के गांव रहदेवा निवासी 60 वर्षीय रामकुमार को गाय ने घायल किया। 17 जून को इलाज के दौरान मौत।
-17 जुलाई 2018 : बंडा के गांव चिकटिहा निवासी अनीस और ओमकार की बाइक बिलसंडा रोड पर गाय से टकराई। दोनों घायल, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत।
-11 जुलाई 2019 को नेशनल हाईवे पर गांव गुआंरी के पास सांड़ से डीसीएम टकराकर एक घर में घुस गया। इस घटना में डीसीएम सवार उप कृषि निदेशक रामकेश व चालक की मौत हो गई और घर के अंदर सो रहे पांच लोग घायल हो गए।
-आठ जून 2019 को जीएफ कॉलेज में जंतु विज्ञान के प्रवक्ता शिवप्रताप सिंह की बाइक निगोही के चेना रूरिया के पास नीलगाय से टकरा गई। इलाज के दौरान 10 जून को उनकी मौत हो गई।
- 16 जनवरी 2020 को जलालाबाद के गांव फरीदापुर निवासी चंद्रपाल अपने बटाईदार बिजेंद्र के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। सांड़ के हमले में चंद्रपाल की मौत हो गई।
- पुवायां के गांव जेबां में आठ जून 2020 को सांड़ के हमले में मानसिक मंदित मामा नाम के बुजुर्ग की मौत।
- निगोही के गांव पकड़िया निवासी पूर्व प्रधान श्रीपाल सिंह (70) पर 21 जून 2020 सांड़ ने हमला कर दिया। श्रीपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई।
- सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय शिवकुमार पर 30 अक्तूबर 2020 को खेत में सांड़ ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई।
- गांव चकऊदन निवासी जगपाल का 14 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र पर 12 अक्तूबर 2021 को सांड़ ने हमला कर तालाब में फेंक दिया। किशोर को निकालकर पुवायां सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें