फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल उपचुनाव की तैयारी शुरू: प्रशासन को मिलीं 600 ईवीएम; भाजपा विधायक से निधन से खाली हुई है सीट

Tue, 16 Jan 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। संभावना है कि इसी के साथ ददरौल विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई ददरौल विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने अलीगढ़ से 600 ईवीएम भेज दी हैं। 17 जनवरी से इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो रही है। इसके लिए आयोग की ओर से इंजीनियरों की टीम भेजी जा रही है। संभावना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ददरौल विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में ददरौल विधानसभा से विधायक मानवेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2022 में भी दूसरी बार इसी सीट से विधायक बने। पांच जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में लिवर की बीमारी से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुई सीट के लिए चुनाव आयोग ने कवायद शुरू कर दी है। 

लोकसभा चुनाव के साथ हो सकता है उपचुनाव 
लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। संभावना है कि इसी के साथ ददरौल विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं। मानवेंद्र सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांत्वना देने आए थे। उनके दौरे के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दल सपा ने भी चुनाव के लिए उपयुक्त प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी है। पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा टिकट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल चुके हैं। वहीं, गायत्री वर्मा ने भी अपना आवेदन जिलाध्यक्ष तनवीर खां को दिया है। बसपा और कांग्रेस भी सीट पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने शुरू की तैयारी  
एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन चुनाव की ओर से अलीगढ़ से छह सौ ईवीएम भेज दी गई हैं। इनकी एफएलसी 17 जनवरी से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही ददरौल विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, फिलहाल चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें