शाहजहांपुर। विसरात रोड पर हनुमत शाम पर काली मंदिर के सामने बिजली का खंभा झुकने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के लिए करीब एक घंटे तक उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा।
सुबह करीब आठ बजे फॉल्ट आ गया। खंभा झुकने के चलते मोदी कॉलोनी, रोशनगंज समेत कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर हथौड़ा उपकेंद्र की टीम ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल कराया। इसी तरह चौभुर्जी में लाइन पर बंदर कूदने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर पर आपूर्ति जाने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। संवाद