फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राम आएंगे... घर-आंगन सजाने को कुम्हार बना रहे दीये, बाजार में छाईं भगवा पताकाएं

Sun, 07 Jan 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर शहर के लोग भी उत्सव मनाएंगे। घरों में दीये जलाएंगे। दीये बनाने वाले कारीगरों में उत्साह है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम की वजह से फिर से दिवाली मनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
दुकानों पर सजी भगवा पताकाएं, दीये बनाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम आंएगे तो अंगना सजाऊंगी...यह गाना इस समय सभी की जुबान पर है। क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर में आ रहे हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर देशभर में उत्सव का माहौल होगा। इस उत्सव को शाहजहांपुर जिले के लोग भी धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसको ध्यान में रखकर कुम्हारों और कारोबारियों ने भी तैयारियां करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाजार में दुकानों पर बिकने के लिए भगवा पताकाएं आ गई हैं, तो कुम्हार भी सर्दी के मौसम में मिट्टी गीली कर दीये बनाने में जुटे हैं, ताकि राम आएं तो उनके स्वागत में आंगन को दीयों से सजाया जा सके। कुम्हारों वाली गली में रहने वाले रामकुमार प्रजापति व बाबूराम प्रजापति पिछले एक सप्ताह से मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हैं। उनके अलावा भी तमाम लोग हैं, जोकि दीये बनाने काम करते हैं, सभी को दिवाली के बाद एक बार फिर से काम मिल गया है। 

ये भी पढ़ें- University Exam: बरेली कॉलेज में एक छात्रा ने दी परीक्षा, कक्ष निरीक्षक समेत 20 लोग रहे ड्यूटी पर
विज्ञापन


दीये बनाने वाले कारीगरों में उत्साह है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम की वजह से इस वर्ष फिर से दिवाली मनाने का मौका मिलेगा। रामकुमार ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोत्सव मनाए जाने को ध्यान में रखकर एक बार में 300 से 400 दीये बना रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में धूप कम निकली है। इसलिए दीये सूखने में समय लग रहा है। लेकिन काम जारी है, जिससे अधिक से अधिक दीये बन जाएं। 

उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर दीयों की अच्छी बिक्री होने की संभावना जताई है। बाबूराम ने बताया कि दीयों को बनाने के लिए मिट्टी की उपलब्धता थोड़ा मुश्किल होती है। किसी तरह से व्यवस्था की है, जिससे दीये बनाए जा सके। लेकिन खुशी है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की वजह से फिर काम मिला है।

20 रुपये 400 रुपये तक भगवा पताकाएं
बाजार में 20 रुपये से लेकर 400 रुपये तक का भगवा पताका उपलब्ध हैं। सदर बाजार में स्थित एक दुकान के स्वामी राजेश मोहर टंडन बताते हैं कि भगवा पताकाएं साइज के हिसाब से उपलब्ध हैं। एक फुट से लेकर 10 फुट तक की पताकाएं बाजार में आई हैं, जिनका रेट भी अलग-अलग हैं। 

बाइक और साइकिल के हैंडिल पर लगाने के लिए भगवा पताका मात्र 20 रुपये का है। जबकि घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए एक फुट की पताका 30 रुपये, दो फुट की 40 रुपये, तीन फुट की 80 रुपये, चार फुट की 150 रुपये, पांच फुट की 200 रुपये, छह फुट की 250 रुपये और 10 फुट की 400 रुपये की है। इनके अलावा "जय श्रीराम" लिखा हुआ बैनर भी है। जोकि 350 रुपये में मिल जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर का प्रतिरूप भी बाजार में मौजूद
अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर का प्रतिरूप भी बाजार में उपलब्ध हैं। जिसको खरीदकर कर घर पर रखा जा सकता है। इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू है। राममंदिर के प्रतिरूप को खरीदने के लिए भी लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें