फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूलभुलैया के छोटा पंडित बनकर स्कूटी पर उल्टे बैठकर घूमा, कटा चालान

Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कचहरी पुल पर स्कूटी पर सवार होकर जाता कलाकार। स्रोत-वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिल्म भूलभुलैया में राजपाल यादव द्वारा निभाया गया छोटे पंडित के किरदार की नकल करना शहर के एक युवक को महंगा पड़ गया। स्कूटी पर उल्टी दिशा में बैठकर सड़कों पर घूमते वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने उसका तीन हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन

बंडा के कुंडरा निवासी राजपाल यादव का भूलभुलैया में छोटे पंडित का किरदार काफी सराहा गया था। उन्हीं की तरह वेशभूषा में रील बनाने के लिए एक युवक ने स्कूटी पर सवार होकर शहर की प्रमुख सड़कों का भ्रमण कर डाला। स्कूटी पर चालक के पीछे उल्टी दिशा में बैठकर उन्हीं की तरह भाव-भंगिमा बनाते हुए कलक्ट्रेट और आसपास की सड़कों से वह गुजरा। उसके कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया और यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो में स्कूटी का नंबर साफ नजर आ रहा था। प्रभारी टीआई बालकिशन यादव ने बताया कि यातायात के नियम तोड़ने पर स्कूटी नंबर के आधार पर अवधेश कुमार अग्निहोत्री के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें