फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जाति के आधार पर बांट कर राजनीति कर रहे कुछ सियासी दल : चिराग

विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां में वीरांगना ऊदा देवी की श्रद्धांज‌लि सभा को संबोधित करते लोजपा अध्यक्ष चि? - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश में कुछ सियासी दल लोगों को जाति के आधार पर बांट कर राजनीति कर रहे हैं। जिस तरह से अंग्रेजों ने लोगों को बांटकर देश पर कब्जा किया, उसी तरह राजनीतिक पार्टियां चल रही हैं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे नेता का बेटा हूं, जिन्होंने समाज के गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन

चिराग पासवान मंगलवार को पुवायां के डाक बंगला परिसर में आयोजित वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी के नाम की एक दशक पूर्व चर्चा तक नहीं थी। मेरे पिता रामविलास पासवान की जानकारी में जैसे ही यह मामला आया तो उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी को सम्मान देने का काम किया। कहा, आज जाति की नहीं जमात की बात होनी चाहिए। वह जातिवादी सोच का समर्थन नहीं करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने कहा कि रामविलास पासवान ने बिना जातिवाद के सभी वर्गों का सम्मान किया। अब यह जिम्मेदारी उनके बेटे चिराग पासवान की है। चिराग पासवान ने संबोधन से पूर्व वीरांगना ऊदा देवी चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, अमित कुमार पासवान, बरेली के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, शाकिर अली आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में चिराग
लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश कर अपना कद बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत पासी वोट बाहुल्य सीट पर आकर उन्होंने सियासी माहौल गरमाने का प्रयास किया है। चिराग पासवान ने मंगलवार को पुवायां में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी यूपी की हालत ठीक नहीं है। यह भी कहा कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पुवायां विधानसभा सीट पर पासी वोट निर्णायक स्थित में हैं। शायद इसीलि चिराग की नजर पुवायां की सीट पर है। उन्होंने साफ किया कि जाति, बिरादरी कह बात न कर विकास कार्यों में प्रदेश के पिछड़े होने को मुद्दा बनाया जाएगा।
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश इकाई को मैंने पूरी छूट दे दी है कि उन्हें किसी के साथ गठबंधन करना है या अकेले चुनाव लड़ना है। जब तक चुनाव की घोषणा होगी, तब तक गठबंधन का स्वरूप भी तय हो जाएगा। जो हम लोगों के मुद्दों को सम्मान देगा, यकीनन हम लोग उसके साथ होंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने भाजपा के विकास के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में भारी जनाधार पाया है और इसके साथ ही विकास की योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया है। हकीकत यह भी है कि अब भी प्रदेश में कई समस्याएं हैं। बेरोजगारी के कारण युवा पलायन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें