फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड से साधे पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के समीकरण

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर रुहेलखंड की सरजमीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक सियासी जमीन तैयार की। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दंगे, पलायन समेत लगभग हर मुद्दे को बखूबी उठाया। याद दिलाया कि सपा सरकार में जहां डर का माहौल था वहीं अब विकास की गंगा बह रही है। साफ किया कि इस बार का सियासी रण भाजपा विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही लड़ेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे की खूबियां गिनाकर इससे जुड़ने वाले 12 जिलों की तकदीर बदलने का दावा किया। एक्सप्रेस-वे पश्चिम यूपी से शुरू होकर मध्य हिस्से से होता हुआ पूर्वांचल को जोड़ता है। इसी तरह प्रधानमंत्री का भाषण पश्चिम यूपी के मुद्दों को उठाते हुए पूर्वी भाग के विकास के दावे का सफर करता दिखा। पूर्वांचल के आध्यात्मिक विकास और एक्सप्रेस-वे का जिक्र कर सरकार के कार्यों को सराहा। वाराणसी के काशी कॉरिडोर, अयोध्या के भव्य राम मंदिर निर्माण का उल्लेख किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिये यातायात की सुगमता और किसानों के उत्थान का जिक्र किया।
भाजपा सरकार में माफिया के निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलाने के लिए योगी सरकार को शाबासी दी। इशारा इसी ओर था कि पूर्वांचल के कई माफिया के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री भले शाहजहांपुर में भाषण दे रहे हों, लेकिन उन्होंने बार-बार पश्चिम यूपी के सबसे बड़े शहर मेरठ का जिक्र किया। याद दिलाया कि किस तरह पिछली सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। प्रधानमंत्री ने मेरठ के सोतीगंज बाजार के इलाके का विशेष तौर पर उल्लेख किया। सोतीगंज बाजार में दशकों तक कई प्रदेशों से चोरी बाइकों को काटकर बेचा जाता था।
विज्ञापन

योगी सरकार ने तमाम कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध धंधा ठप करा दिया। इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री ने पूर्ववती सरकार के माफिया को संरक्षण देने और भाजपा सरकार के अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का उदाहरण बनाकर पेश किया। कैराना का पलायन और मुजफ्फरनगर के दंगे पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े मुद्दे थे। इशारों-इशारों पर दोनों ही मुद्दों को प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उठाया। पलायन और दंगों को रोकने और सख्त कार्रवाई को सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया।
सपा सरकार में आम जनता, व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा वर्ग किसानों का है। प्रधानमंत्री का भाषण किसानों के इर्द-गिर्द घूमता रहा। एक्सप्रेस-वे के माध्यम से किसानों के उत्थान का दावा किया। एक्सप्रेस-वे को किसानों की तरक्की का रास्ता करार दिया। गन्ना पट्टी के क्षेत्र के किसानों को लुभाते हुए गन्ना का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की पीठ ठोकी। प्रधानमंत्री ने डबल इंजन (मोदी और योगी) की सरकार की कार्यशैली को दमदार बताया। उन्होंने नोयडा के एयरपोर्ट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस आदि का उदाहरण देते हुए विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें