फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला मेले में महिला डांसरों का डांस देखने पहुंचे दरोगा-सिपाही, वीडियो वायरल

Sat, 04 Oct 2025 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में रामलीला मेले में लगी डांस पार्टी में दरोगा और सिपाही डांस देखने पहुंच गए। किसी ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।  
विज्ञापन
डांस पार्टी में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में श्रीरामलीला मेले के निरीक्षण में महिला डांसरों की ड्रेस पर आपत्ति जताने के बाद एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण के लौटते ही दरोगा व सिपाही डांस देखने पहुंच गए। पुलिस वर्दी में डांस देखते दरोगा और सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रामलीला मेले में पहुंचीं थीं। उन्होंने भ्रमण के दौरान डांस पार्टी में महिला डांसरों के कपड़ों को अशोभनीय बताते हुए आपत्ति जताई थी। एसपी देहात के जाते ही मेले की सुरक्षा ड्यूटी में लगा दरोगा और सिपाही डांस पार्टी में घुस गए।

दोनों वहां नृत्य का आनंद ले रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। प्रशिक्षु सीओ आकृति पटेल ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। फिर भी प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें