फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन में सुरक्षा की भावना को पैदा करने को पुलिस ने शुरू किया प्रोजेक्ट वॉक थ्रू

विज्ञापन
प्रोजेक्ट वॉक थ्रू के तहत हनुमत धाम का भ्रमण करते सीओ सिटी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा के निर्देश पर जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पुलिस ने प्रोजेक्ट वॉक थ्रू शुरू किया है। शुक्रवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ वाले स्थानों पर गश्त की, साथ ही सुबह-शाम टहलने वालों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अभियान के तहत शुक्रवार सुबह सीओ सिटी सरवणन टी. ने शहीद उद्यान और हनुमत धाम पर भ्रमण किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लेते हुए सुबह टहलने वाले और योग साधकों से मुलाकात की। उनसे सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। सीओ ने कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि प्रोजेक्ट वॉक थ्रू के तहत पूरे जनपद की पुलिस को गश्त करने के निर्देश दिए हैं। सुबह और शाम पार्क, मैदान, बाजार, मंदिरों, पूजा स्थलों व भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की उपलब्धता के उद्देश्य से अभियान शुरू किया। वरिष्ठ नागरिकों, संभ्रांत नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित परिवेश में घूमने और टहलने के लिए पुलिस उनसे संवाद भी करेगी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें