शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिल्ली जाने से रोकती चौक कोतवाली पुलिस। स्रोत
शाहजहांपुर। महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर प्रस्तावित संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई।
महिला कांग्रेस की लगभग 20 पदाधिकारी दिल्ली कूच करने के लिए मेहमान शाह स्थित अर्चना कटारिया के आवास पर एकत्र हुईं। इस बीच चौक कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर 21 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था।
पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक लिया और घर में नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। अर्चना कटारिया ने कहा कि महिला कांग्रेस 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर गीता गुप्ता, सुनीता, रूबी खान, नेहा, अनुष्का, रूबी मिश्रा, शगुफ्ता तबस्सुम, नुजहत, बेबी, आलिया, रानी, अनुभव कटारिया व इरशाद खान मौजूद रहे। संवाद