फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बूथ एजेंट को पीटा, पुलिस ने किया चालान, इंस्पेक्टर से भिड़े जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोजा थाने में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और इंस्पेक्टर की होती नोकझोंक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव रामापुर बरकतपुर निवासी सपा के बूथ एजेंट मंगल सिंह की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने रात में मंगल सिंह को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। इस पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की इंस्पेक्टर रोजा से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सपा के बूथ एजेंट मंगल सिंह की शनिवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। आरोप है कि आरोपी सत्ता पक्ष के लोगों के करीबी हैं। मंगल सिंह ने मामले की जानकारी सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को दी। तनवीर ने रोजा इंस्पेक्टर से फोन पर वार्ता कर कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने देने की गुजारिश की। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को दिन में 11 बजे बुलाया था। रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल ने मंगल सिंह के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित पर कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।
इस पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां समर्थकों के साथ रोजा थाने पर पहुंच गए। उन्होंने इंस्पेक्टर से सपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई का विरोध जताया। दोनों के बीच खूब बहस हुई। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कार्यकर्ता को इंसाफ नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, बीडीसी मेंबर ज्ञान देवी, टिंकू सिंह, विशाल सिंह, आदेश पाल, अवधेश पाल, संतोष वर्मा, मुन्ना मेंबर, शकील अहमद, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें