फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु को बचाने में पलटी यूपी पीआरवी, सिपाही-होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सर्विस कराने के लिए खुटार से शाहजहांपुर जा रही यूपी-112 की गाड़ी गांव रामपुरकलां में छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में हाईवे के किनारे पलट गई। इसमें एक सिपाही और दो होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र में तैनात यूपी-112 की गाड़ी की बुधवार को सर्विस होनी थी। चालक होमगार्ड रमेशचंद्र, डीपी सिंह, सिपाही श्रीप्रकाश गाड़ी से शाहजहांपुर पुलिस लाइन जा रहे थे। सुबह नौ बजे गांव रामपुरकलां के पास हाईवे पर अचानक एक गाय सामने से आ गई। उसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर एक डॉक्टर के पास पहुंचाया । इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। संवाद

गाड़ी पलटने से घायल सिपाही और होमगार्ड- फोटो : KHUTAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें