फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मुठभेड़: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, गोली लगने से एक घायल, पूरा परिवार मिलकर काटता था पशु

Thu, 05 Sep 2024 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: एक मकान में पूरा परिवार पशु काटने का काम करता था। पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इनमें से दो आरोपियों को बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पशु काटने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की रात एक मकान में छापा मारकर गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया। फरार आरोपियों को पुलिस ने जंगल में घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंटा मोहल्ले में लालू के मकान में गोवंशीय पशुओं को काटने का काम हो रहा है। बुधवार रात करीब 12:00 बजे सीओ सिटी सौम्या पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर एक गोवंशीय पशु कटा हुआ मिला है।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग लंबे समय से पशुओं को काटने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मांस को कब्जे में लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी में आया है कि पूरा परिवार मिलकर पशुओं का कटान करता था। पुलिस ने मौके से मोअज्जम, शाहिन और रूबी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके से भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाजनगर के जंगल में हुई मुठभेड़ 
मांस बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को शहबाजनगर के जंगल में घेर लिया। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली थाना प्रभारी सदर बाजार की गाड़ी में लगी और दूसरी गोली सिपाही परीक्षित सैनी के हाथ को रगड़ती हुई निकल गई। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तौहिद उर्फ मुन्ना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तौहीद और मुजीब को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी शकील उर्फ लालू, नदीम, तौसीफ और गुड्डू कुरैशी की तलाश कर रही है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें