फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर को बना दिया स्लाटर हाउस: पूरा परिवार मिलकर काटता था पशु, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में मांस बरामद

Thu, 05 Sep 2024 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक परिवार ने अपने घर को ही स्लाटर हाउस बना दिया। मकान के अंदर पूरा परिवार मिलकर गोवंशीय पशु काटता था। पुलिस ने बुधवार की रात मकान में छापा मारा, तब इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
मकान के अंदर से बरामद हुआ मांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की रात एक मकान में छापा मारकर गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा परिवार मकान के अंदर पशुओं को काटने का काम करता था। आरोपी मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

 
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंटा मोहल्ले में लालू के मकान में गोवंशीय पशुओं को काटने का काम हो रहा है। बुधवार रात करीब 12:00 बजे सीओ सिटी सौम्या पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने मकान में छापा मारा। 

विज्ञापन

मकान में एक पशु कटा हुआ मिला 
लालू, उसके तीन भाई और परिवार के अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस को मकान के अंदर एक गोवंशीय पशु कटा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से पशुओं को काटने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मांस को कब्जे में लिया है।  

एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी में आया है कि पूरा परिवार मिलकर पशुओं का कटान करता था। इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इनके अवैध निर्माण की जांच कराई जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें